मुजफ्फरनगरलक्ष्य सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने वैष्णो देवी हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि|
लक्ष्य सामाजिक संस्था के कार्यालय शमा रेडियोज़ वाली गली, निकट मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर पर संस्था के पदाधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी मार्ग पर आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए श्रद्धालुओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की|
संस्था के अध्यक्ष तज़कीर मुशीर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से हमारे शहर के मोहल्ला रामपुरी के तीन परिवारों के दो बच्चों समेत कुल पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गए| हम मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं और मारे गए लोगों के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हैं|
शोक सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी रागिब आलम, महबूब आलम अंसारी एड०, अमीर अंसारी एड०,इकराम कुरैशी तेवड़ा, अल्ताफ अंसारी, सिंगर उस्मान राणा, काशिफ़ मुशीर एड०, अनीस खान, पप्पू स्कूटर वाले आदि लोग मौजूद रहे|




