Uncategorized

रुड़की वन सुरक्षा बल ने पकड़ी शीशम की लकड़ी से भरी गाड़ी,

रुड़की वन सुरक्षा बल ने पकड़ी शीशम की लकड़ी से भरी गाड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हरिद्वार। रुड़की वन सुरक्षा बल की टीम ने हरियाणा नंबर की पिकअप गाड़ी (HR-63C-4059) से कीमती शीशम की लकड़ी पकड़ी और गाड़ी को सीज कर मंगलौर वन चौकी में खड़ा किया। यह कार्रवाई उप प्रभागीय वन सुरक्षा बल अधिकारी सुनील बलूनी के नेतृत्व में गुरुवार देर रात लक्सर-मंगलौर बाईपास पर की गई।

सूचना मिली थी कि गाड़ी में तिरपाल ढककर लकड़ी की तस्करी की जा रही है। टीम ने दबिश देकर लाखों की लकड़ी जब्त कर ली। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि लकड़ी कहां से काटकर लाई गई थी।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक वन दरोगा कथित रूप से लकड़ी माफिया के ऑफिस में आराम से बैठा नजर आ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं कि जहां एक ओर वन सुरक्षा बल तस्करों पर सख्ती दिखा रहा है, वहीं कुछ अधिकारी माफियाओं से मिलीभगत कर रहे हैं।

इस कार्रवाई में टीम प्रभारी मनोज भारती, वन दरोगा धीरज राणा, वन आरक्षी इकरार अली, मोहित सैनी, गजेंद्र सिंह और हरीश नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *