Uncategorized

मुज़फ्फरनगर।जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद समिति की ओर से परंपरागत खेल पिटू और स्टापू का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने की।

मुज़फ्फरनगर।
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद समिति की ओर से परंपरागत खेल पिटू और स्टापू का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने की।

खेलों में बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम., बी.बी.ए. और बी.सी.ए. की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परिणामस्वरूप बी.ए. की टीम प्रथम, बी.बी.ए. की टीम द्वितीय तथा बी.सी.ए. की टीम तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी भावना से आज परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन खेलकूद समिति की डॉ. सोनाली सिंह, डॉ. स्वीटी जैन, डॉ. प्रियंका कपूर और डॉ. छाया चौधरी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *