Uncategorized

हरिद्वार में शुरू हुआ 3 दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो, 180 कंपनियां कर रही हैं शिरकत।

हरिद्वार में शुरू हुआ 3 दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो, 180 कंपनियां कर रही हैं शिरकत।

हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में शुक्रवार से 3 दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो की शुरुआत हुई। भारत डेवलपमेंट एंड स्कीम के तहत आयोजित इस एक्सपो का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी राज्यमंत्री एवं सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कांडपाल ने किया। देशभर से आईं करीब 180 कंपनियां अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं, जिनमें केंद्र व राज्य सरकार के कई विभाग भी शामिल हैं।

शुभारंभ अवसर पर राज्यमंत्री ऋषि कांडपाल ने कहा कि यह एक्सपो कृषि और जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विभिन्न राज्यों से आई कंपनियों से सीखने और उनके अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा। खासतौर पर ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों की कार्यशैली प्रेरणादायक है।

आयोजक भारत बालियान ने बताया कि देश के कोने-कोने से कंपनियां एक्सपो में हिस्सा ले रही हैं। शुरुआती घंटों में ही भारी भीड़ उमड़ी, जिससे लोगों की उत्सुकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा बीते 8 सालों में ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देने के प्रयासों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है, जिससे राज्य की उपलब्धियों की झलक लोगों को देखने को मिल रही है।

तीन दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में पतंजलि ऑर्गेनिक, सीसीएफ, प्लेनेट हर्ब्स लाइफ साइंस, सर्वे ऑफ इंडिया, सीएसआईआर, मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई, कोयर बोर्ड ऑफ इंडिया, हर्बल एंड रिसर्च डेवलपमेंट मिनिस्ट्री सहित कई कंपनियां शिरकत कर रही हैं। इसके अलावा लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा उत्तराखंड, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार, सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन और रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन जैसे संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *