Uncategorized

मीनाक्षी चौक स्थित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मीनाक्षी चौक स्थित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मीनाक्षी चौक स्थित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगे को सलामी देने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि देश के सम्मान, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *