चलते ट्रक की टक्कर से बाईक सवार छात्र की मौके पर हुई मौत ।
मंडावर। थाना मंडावर क्षेत्र के बाला वाली चौकी के अंतर्गत हुआ बड़ा हादसा ।बुधवार की शाम ट्यूशन से लौट रहे लगभग 17 वर्षीय छात्र अर्जुन उर्फ राजा की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अर्जुन उर्फ राजा अपनी बाइक से गांव नारायणपुर से ट्यूशन पढ़कर घर की ओर जा रहा था।तभी मंडावर-वालावाली मार्ग पर एक ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक राजा, गांव रामजीवाला छकड़ा निवासी घनश्याम सिंह का बेटा था।और हाजी अली इंटर कॉलेज मे कक्षा 11 में पढ़ता था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। राजा की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी ।




