बहादराबाद में फैक्ट्री में घुसा बाढ़ का पानी, श्रमिकों को निकला l
बहादराबाद 6 अगस्त ( महिपाल )
आज बुधवार की अल सुबह थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहमदपुर में उत्तम डीसलेरी फैक्ट्री में बाढ़ का पानी घुस गया। फैक्ट्री में करीब डेढ़ सौ लोग फंसे गए।
सूचना पर तत्काल थाना बहादराबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर, प्रभारी चौकी शांतरशाह उप नि खेमेंद्र गंगवार रात्रि अधिकारी अपर उप निरीक्षक राकेश सिंह थाना मोबाइल, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा फायर पुलिस व जल पुलिस को भेजने के लिए कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सभी पुलिस टीमों द्वारा मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और फैक्ट्री में कार्यरत 40 कर्मचारी/मजदूरों व 12 ट्रक चालक आदि को सकुशल बाहर निकाला गया। सभी को फैक्ट्री से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया हैl
उल्लेखनीय है कि लगातार हो रही बारिश के कारण अहमदपुर से पंतजलि को जाने वाला रास्ता कई स्थानों से कट गया है जिसे देखते हुए ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने बीते कल अहमदपुर ग्रंट का निरिक्षण कर सम्बंधित अधिकारियो को बुला कर मार्ग को दुरुस्त करने, पानी की उचित निकासी करने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने आदि के निर्देश दिए थे l
आज भारी बारिश से अहमदपुर पंतजलि मार्ग, सहदेवपुर अहमदपुर मार्ग, सहदेवपुर से कासमपुर मार्ग सहित दर्ज़नो गाँव को हाइवे से जोड़ने वाले मार्गो का कटान हो गया है जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है l
जिलाधिकारी को सूचना मिलने पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो को तुरंत वेकल्पिक मार्ग की व्यवथा करने और जरुरी सेवाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, बहादराबाद पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और कटे सडक मार्ग से यात्रा करने वालों को सुरक्षित मार्ग की ओर भेज रही है l




