Uncategorized

देवबन्द के गोपाली-नगला रोड पर लूट की घटना निकली झूठी सूचना देने वाले हुसैन को पुलिस ने की पूछताछ मे हुसैन ने स्वीकारा की पैसे हड़पने की नियत से उसने झूठी कहानी बनाई थी

देवबन्द के गोपाली-नगला रोड पर लूट की घटना निकली झूठी सूचना देने वाले हुसैन को पुलिस ने की पूछताछ मे हुसैन ने स्वीकारा की पैसे हड़पने की नियत से उसने झूठी कहानी बनाई थी

कड़ी पूछताछ के बाद हुसैन से पुलिस ने दो लाख रुपए व एक मोटर साइकिल की बरामद झूठी सूचना देने के आरोप मे हुसैन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर की जा रही कार्रवाही

एसपी ग्रामीण ने तीन टीमों का गठन कर चंद घंटो मे ही झूठी लूट की घटना से उठाया पर्दा

घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर व चौकी प्रभारी विपिन शर्मा मय फाॅर्स के पहुंचे थे घटना स्थल

एसएसपी आशीष तिवारी के दिशा निदेशन मे एसपी ग्रामीण सागर जैन के पर्यवेक्षण मे एसओजी टीम व सर्विलांस टीम के सहयोग से फुटेज व आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ के बाद सूचना कर्ता से कड़ायी से पूछताछ मे खुला राज

देवबन्द⤵️
कल 31-7-25 को दोपहर गोपाली चौकी क्षेत्र मे गोपाली नगला रोड पर थीतकी निवासी हुसैन से 75000 रुपए लूट की खबर पूरे क्षेत्र मे आग की तरह फैली एक वीडियो फेसबुक पर भी कुछ सेकिंड का वायरल हुआ तों पुलिस अलर्ट मोड़ पर आई और मोके पर पहुंचकर सघन जांच की और बताये गए घटना स्थल का एसपी ग्रामीण सागर जैन ने भी निरीक्षण कर घटना का अनावरण करने के लिए तीन टीमों का गठन किया और सूचना कर्ता की सूचना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने सूचना कर्ता हुसैन से कड़ी पूछताछ की पुलिस की कड़ी पूछताछ मे हुसैन ने सच उगल दिया की उसके साथ कोई लूट नहीं हुई है वो अपने परिचित से 75000 रुपए लाया था उन्हें हड़पने के लिए उसने ये ड्रामा किया था लेकिन सफल नहीं हो सका!
एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया की सूचना कर्ता से दो लाख रुपए व एक मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद की है और जांच की जा रही है की ये रुपए उसके पास कहाँ से आये और झूठी सूचना देने के आरोप मे आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाही की जा रही है!
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे उप निरीक्षक विपिन कुमार शर्मा, का. साजिद अली, का. गौरव कुमार रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *