Uncategorized

रेलवे कॉलोनी लक्सर में सांप निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

रेलवे कॉलोनी लक्सर में सांप निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

लक्सर (हरिद्वार)। रेलवे कॉलोनी लक्सर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कॉलोनी  में सांप दिखाई दिया। यह घटना लक्सर रेंज क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सांप को देखकर स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सतर्कता से कार्रवाई करते हुए सांप को रेस्क्यू कर लिया। टीम ने सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित  स्थल पर छोड़ दिया। इसके बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की है। विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि यदि इस प्रकार की कोई घटना हो तो घबराएं नहीं, तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *