Uncategorized

संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई करे सरकार- दीपक गम्भीर

संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई करे सरकारदीपक गम्भीर

मुजफ्फरनगर– उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ सहारनपुर मण्डल प्रभारी दीपक गम्भीर के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मण्डल स्वतन्त्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सफाई कर्मचारियों की मांगों के लेकर ज्ञापन सौंपा। सहारनपुर मण्डल प्रभारी दीपक गम्भीर ने सफाई कर्मचारी की समस्यो पर प्रकाश डालते हुए माननीय मंत्री जी अवगत कराया कि 2006 से आज तक लगभग 19 वर्षों से संविदा सफाई ईमानदारी लगन और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वाह करता आ रहा है लेकिन विडंबना की बात है कि आज तक सरकार मे बैठे हमारे समाज का प्रतिनिधित्व करने वालो ने कभी अस्थाई सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग सरकार से नही उठाई । उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ को आप श्रीमान जी बड़ी उम्मीदें है कि आप माननीय मुख्यमंत्री जी राज्य की निकायों मे कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने व छटे वेतन की भाती संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिये जाने की घोषणा से लाभान्वित करने व शासनादेशों के अनुसार संविदा,आऊटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को मौसमनुसार वर्दी, भविष्य निधि, साप्ताहिक अवकाश देय है। लेकिन जनपद मुजफ्फरनगर की नगर पंचायत बुढ़ाना, सिसौली, शाहपुर, मीरापुर, भोक्कारेडी, पुरकाजी, जानसठ, ने सुविधाओं से वंचित रखा गया है। यह सुविधा केवल मुजफ्फरनगर नगर पालिका व खतौली नगर पालिका ही दे रही है। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सुधीर घामा वाल्मीकि, गोपाल सुधाकर जिला महामंत्री, महानगर अध्यक्ष गौतम राम, सुनील सूद महामंत्री चरथावल, सोहनलाल नगर अध्यक्ष बुढ़ाना, मोहित सफाई नायक , मुकेश बुढ़ाना, अरुण कुमार नगर अध्यक्ष भोक्काहेडी, अशोक कांगड़ा, आलीशान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *