रुड़की हरियाली तीज पर कार्यक्रमों का आयोजन: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के अंतर्गत फेमिली क्लब के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन ब्ल्यू सफायर होटल रामनगर रुड़की में बड़े धूम -धाम से मनाया गया!
रुड़की कार्यक्रम का शुभारंभ रोमा सैनी, अर्चना सैनी, ओम सैनी व मधुलिका सैनी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया! उक्त कार्यक्रम रोमा सैनी (प्रदेश अध्यक्षा ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया! हरियाली तीज महोत्सव में तीज़ के मल्हार गाए गए! तंबोला, कैच फ्लावर, बैलून विद स्टिक आदि खेलों व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया! अर्चना सैनी उक्त कार्यक्रम की संयोजक रही, ओम सैनी, मधुलिका सैनी, सोनिया सैनी, उर्वी सैनी, अर्चना सैनी, प्रतिभा सैनी, रश्मि सैनी कार्यक्रम सह -संयोजक रही! कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सारिका सैनी ने किया! निर्णायकों द्वारा विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं के आधार पर वंदना सैनी की तीज क्वीन चयनित किया गया! इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेश सैनी, प्रदेश महामंत्री भोपाल सैनी, युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष सुरेश चंद सैनी, राजीव सैनी, आदेश सैनी, आदेश सैनी, आनंद सैनी, मनोज सैनी, डॉक्टर विजय सैनी, प्रदीप सैनी आदि उपस्थित रहें!




