राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित
आज ग्राम बहादुरपुर जट के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना सहकारी समिति ज्वालापुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौहान ने की और इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर प्रचारक शुभम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उपस्थित स्वयं सेवकों ने ध्वज को प्रणाम किया। और पुष्प अर्पित कर अपने गुरु के प्रति श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता नगर प्रचारक शुभम ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें स्वयंसेवक भगवा ध्वज को गुरु मानकर उनकी पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से अब तक चली आ रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समाज में समरसता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण गतिविधि और जल संरक्षण के लिए काम कर रहा है। आज पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण करने की आवश्यकता है। जिससे कि आने वाले समय में मनुष्य को कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व चेयरमैन सुरेश चौहान ने कहा कि समाज के अंदर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। जिससे कि गुरु परंपरा आगे बढ़ती है। और अपने गुरु के प्रति समर्पण की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चौहान और धर्मेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, बीडीसी सदस्य चंद किरण सिंह, चीनू चौधरी, रेनू चौधरी ,अरविंद चौधरी ,मुकुल पाल, मनोज चौहान, योगेश प्रजापति, उग्र सैनी ,अरुण रेड्डी, सचिन आर्य ,पुष्पेंद्र चौधरी, रमेश चंद्र प्रधान, दीपचंद, ब्रजमोहन ,पाल वरुण चौहान ,राकेश यादव, अमित पाल ,नितिन आदि उपस्थित रहे।




