Uncategorized

महाशिवरात्रि पर जीवनदीप आश्रम में भक्तों ने बड़ी संख्या में किया जलाभिषेक,की गई राष्ट्रधर्म और सभी के कल्याण की कामनाएं

रुड़की।जीवनदीप आश्रम में स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में आश्रम में स्थित सिद्ध पीठ श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर दरबार में नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक प्रातःकाल चार बजे से नगर के सभी श्रद्धालु,भक्तगण,माता-बहनों ने बड़ी संख्या में भोलेनाथ का अभिषेक किया और पूरे दिन भक्तों का मंदिर में ताता लग रहा।आश्रम की तरफ से युवा मंडल के द्वारा हरिद्वार से रुड़की आश्रम डाक कांवड़ के द्वारा शिवजी को जलाभिषेक किया गया।इस अवसर पर महाराज श्री ने सभी को आशीर्वाद और आशीर्वचन दिया।मंदिर के सभी वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा सभी भक्तों का जल शिवजी को अर्पण कराया गया
और मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी ने भी शिवजी का जलाभिषेक किया।महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।महाराज श्री ने राष्ट्रधर्म और सबके कल्याण की कामना करते हुए भक्तों के साथ शिवजी को जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *