कावड़ियों की सेवा में जुटा पत्रकार संघ, पिलाया ठंडा जल l
बहादराबाद
एक ओर जहाँ सामाजिक संगठन कावड़ियों की सेवा में लग कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं वहीं पत्रकार भी पीछे नहीं हैं, आज बहादराबादके पत्रकारों ने कावड़ियों की सेवा कर पुण्य अर्जित किया l
आज प्रेस क्लब बहादराबाद के पत्रकारों ने हाइवे पर कावड़ लेकर अपने गन्तव्य की ओर लोट रहे कावड़ियों को ठंडे जल की बोतले वितरित की l
क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा ने कहा कि सावन में कावड़ियों की सेवा करना भगवान भोले नाथ की सेवा करने के सामान है, सावन के पवित्र माह में भगवान शिव की किसी भी रूप में भक्ति, पूजा, अभिषेक, व्रत करने से भगवान शिव का आशीर्वाद भक्त को मिलता है l कावड़ में माँ गंगा का पवन जल लेकर जा रहे कवडिए भी भगवान के सामान पूजनीय हैं जिनकी सेवा से भक्त को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है l
इस अवसर पर सनत शर्मा, डॉ अर्जुन नागयांन, हितेश चौहान, हन्नी कथूरिया, आशीष शर्मा विवेक शर्मा, राजकुमार, कुलदीप राय, महिपाल शर्मा, भारत भूषण चन्देला, सुखदेव सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे l




