Uncategorized

कावड़ियों के लिए चार दिवसीय भंडारे का आयोजन

कावड़ियों के लिए चार दिवसीय भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट नौशाद अली

थाना पथरी

लक्सर रोड कटारपुर चौराहा स्थित महाशय ट्रेडर्स कटारपुर सौजन्य से आज शिव भक्ति कावड़ियों के लिए चार दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया। महाशय ट्रेडर्स के अध्यक्ष विवेक चौहान ने बताया कि विगत 10 वर्षों से हर वर्ष सावन माह में शिव भक्ति कावड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी ग्रामवासी और क्षेत्रवासी आकर शिव भक्ति कावड़ियों को प्रसाद वितरण करते हैं। और अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। भंडारे के आयोजन करने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड धर्मेंद्र सिंह चौहान ने भंडारे में पहुंचकर शिव भक्ति कावड़ियों को प्रसाद वितरण किया और भंडारे के लिए महाशय ट्रेडर्स और सभी गांव वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *