भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति में युवाओं का जन सैलाब
कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयास से महाशक्ति संगठन बना एक मजबूत स्तंभ:अमर त्यागी
नागल: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के निर्देशअनुसार सदस्य जोड़ो अभियान चल रहा है इसी के कड़ी को आगे बढ़ाते हुए।महाशक्ति संगठन के जिला कार्यालय गांव बसेड़ा में आज एक बैठक का आयोजन किया गया जो जिला अध्यक्ष अमर त्यागी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ हंसराज गौतम जिला प्रतिनिधि रोबिन त्यागी,जिला उपाध्यक्ष शंकर त्यागी,सोनू त्यागी,जावेद अली,अमन त्यागी,नीरज कुमार,अशोक कुमार,सौरभ,अनुज के नेतृत्व में आयोजित हुई।
महाशक्ति संगठन को मजबूत बनाने के लिए किसानों के साथ युवा भी संगठन का दामन थाम रहे हैं।बैठक के दौरान ग्राम सुभरी मेहराब के अभिषेक कुमार को ग्राम अध्यक्ष, लवीश कुमार को ग्राम सचिव,सूर्यवंश को ग्राम सचिव ,सहारनपुर के संदीप कुमार को महानगर सचिव,आशीष राणा को भलस्वा ईसापुर को ब्लॉक उपाध्यक्ष का पद भार सौंपा गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष अमर त्यागी व उनकी टीम द्वारा सम्मानित किया गया और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपने पदों का सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन और जिला अध्यक्ष अमर त्यागी का धन्यवाद किया।जिला अध्यक्ष अमर त्यागी की कार्यशैली से प्रभावित होकर किसान मजदूर और युवा संगठन को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग देते हुए संगठन में शामिल हो रहे हैं।अमर त्यागी ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की नींव होती हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवा संगठन में शामिल होकर संगठन को नई ऊंचाईयों पर पहुंचने में अपना सहयोग दे।




