Uncategorized

भाकियू तोमर संगठन की लोकप्रियता देख नागल व्यापारी दे रहे संगठन को समर्थन

भाकियू तोमर संगठन की लोकप्रियता देख नागल व्यापारी दे रहे संगठन को समर्थन

संगठन को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं का महत्वपूर्ण प्रयास:मोहित गोयल

कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयास से तोमर संगठन बना एक मजबूत स्तंभ:सौरभ त्यागी

नागल: भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के निर्देशअनुसार सदस्य जोड़ो अभियान चल रहा है इसी के कड़ी को आगे बढ़ते हुए युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गोयल और जिला प्रतिनिधि नीरज राणा की मेहनत से तोमर संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा किसानों के साथ नागल के नाम चिन्ह व्यापारी भी संगठन को समर्थन दे रहे हैं।
संगठन की पूरी टीम ने अपनी मेहनत और लगन से संगठन को एक ऊंचाई तक पहुंचा दिया। जिससे संगठन अपने आप में एक मजबूत स्तंभ बन चुका है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक बैठक का आयोजन नागल के रेलवे रोड स्थित भारतीय किसान तोमर कार्यालय पर संपन्न हुआ। जिसमें नागल व्यापारी कपिल तायल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी,विकाश गिरधर को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश मंत्री,अमन चावला को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव,विजय बंसल को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला मंत्री,तुषार गर्ग को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला सचिव,मनोज गर्ग को प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ ,मनीष गर्ग को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।सभी को युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गोयल द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने संगठन का धन्यवाद करते हुए अपनी सच्ची निष्ठा और कार्य से संगठन को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कहीं और कहा कि सौरभ त्यागी और मोहित गोयल की मेहनत और कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन को हम लोगों ने अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *