लक्सर पुलिस ने किया महिला हत्या प्रकरण का पर्दाफाश,आरोपी गिरफ्तार। लक्सर दिनांक 7.7.2025 को सन्त नगर कॉलोनी में आम के बगीचे में ट्यूबवेल के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने किसी सूचना पर लक्सर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर अज्ञात महिला कासव कब्जे में लेकर सिनखत के प्रयास किए गया तो मृतक की सिनाखत सरोज पत्नी स्वर्गीय रामपाल निवासी नई बस्ती शिवपुरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर मृतक की पुत्री द्वारा बताया गया कि मृतक सरोज दिनांक 5,7.2025 को अपने उधार दिए रुपए लेने हेतु जसवीर पुत्र नकली राम के पास गई थी जो वापस नहीं आई जिस पर मृतक के पुत्र अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय रामपाल निवासी शिवपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर पर अभियोग दर्ज कराया गया। जिसकी सूचना लक्सर कोतवाली द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई। मामले को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना के सफल अनावरण व आरोपी की गिरफ्तारी के आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसका अनुपालन करते हुए एसपी देहात व CO लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम में राजीव रौथान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर, उप निरीक्षक नवीन चौहान कोतवाली लक्सर, उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी कोतवाली लक्सर, उप निरीक्षक कर्मवीर कोतवाली लक्सर, अ०उ०नि० रंजीत नौटियाल कोतवाली लक्सर,हे०कानि० विनोद कुमार कोतवाली लक्सर,हे० कानि० रियाज अली कोतवाली लक्सर, हे० कानि० पंचम प्रकाश कोतवाली लक्सर, हे० कानि० मोहन खोलिया कोतवाली लक्सर, कानि० गंगा सिंह कोतवाली लक्सर, कानि० अजीत तोमर कोतवाली लक्सर, कानि० ध्वज वीर कोतवाली लक्सर, कानि० विनय थपलियाल कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गुना की टीमे में गठित की गई, गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, और कॉल डिटेल वेब मैन्युअल के आधार पर घटना में सम्मिलित अभियुक्त की सीनाखत कर आरोपी को बैरागी कैंप कनखल से गिरफ्तार किया गया, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए शहर छोड़कर जाने की तैयारी में था जिसको एक्टिव हरिद्वार पुलिस द्वारा पहले ही पकड़ लिया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह शेयर मार्केट में पैसे लगता है तथा कभी-कभी ट्रेडिंग में भी पैसे लगता था सरोज से किसी जाने वाले के माध्यम से जान पहचान हुई थी तथा सरोज द्वारा भी मार्केट में पैसे लगाने की बात बताई गई, उसने बताया कि मेरे द्वारा सरोज से पैसे लेकर पैसे को शेयर मार्केट में लगाया गया सरोज द्वारा एक लाख रूपये उधार लिए थे जो पैसा मार्केट में लगाया गया वह डूब गया, सरोज मुझे पैसे वापस लेने का दबाव बना रही थी कुछ दिन पूर्व सरोज अपने पैसे मांगने मेरे गांव में आ गई थी उसने गांव में पैसे को लेकर काफी हंगामा किया था जिसके कारण गांव में मेरी बेजती हो गई उसके बाद वह लक्सर में भी मेरे घर पैसे मांगने आ गई जिससे वह मृतक सरोज से परेशान हो गया था तब मैंने उसके नीमठने का प्लान बनाया था तब मैंने पैसे देने के बहाने अपने लक्सर स्थित घर में बुलाकर प्लानिंग के साथ मुंह दबाकर दोपहर में ही उसकी हत्या कर दी थी और शव को घर में रखकर उसके मोबाइल को लेकर इधर-उधर घूम कर उसके बच्चों को उसके मोबाइल से मैसेज करके बगलाता रहा रात के अंधेरे में मौका पाकर सरोज के शव को मोटरसाइकिल में रखकर आम के बाग में फेंक दिया था, उसके बाद प्लानिंग अनुसार मेरे द्वारा अपनी आत्महत्या दर्शित करने के लिए दो चिट्ठी लिखकर पोस्ट करने हेतु जेब में रखकर तथा नया सिम लेकर आत्महत्या करने के संबंध में झूठी सूचना परिजनों को देकर मे कही दूर जाकर भेष बदलकर रहने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पर मु० अ० स० 700/25 धारा 103 (1)बी०एन० एस० मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त जसबीर पुत्र नकली राम निवासी टांडा पट्टी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी 1- दो चिट्ठी अभियुक्त द्वारा अपनी आत्महत्या दर्शित करने हेतु लिखी थी, 2- दो मोबाइल फोन दो सिम कार्ड3- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 08 AG 8240 4- मृतक का एक मोबाइल फोन 5- अभियुक्त की खून से सन्नी सर्ट 6- मृतक की एक जोड़ी चप्पल 7- एग्रीमेंट की छाया प्रति 8- अभियुक्त का एक बिट्टू बाग सलेटी रंग।




