राष्ट्रीय नौजवान जनता दल की आपात बैठक: सुमित खेड़ा की सक्रिय राजनीति में वापसी की घोषणा
मुज़फ्फरनगर
राष्ट्रीय नौजवान जनता दल (RNJD) ने मंगलवार को अपने कार्यालय में एक आपात बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. साजिद अली ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुमित खेड़ा को सक्रिय राजनीति में वापस लाने का अनुरोध करना था। श्री खेड़ा ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए घोषणा की कि वे पूर्व की भाँति शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और एक स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। बैठक में शहर की बदहाल स्थिति पर गहन चर्चा हुई। मॉनसून की पहली बारिश ने ही शहर की कमजोर बुनियादी ढांचे की पोल खोल दी, जिसके परिणामस्वरूप जगह-जगह जलभराव और टूटी सड़कों के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को संगठन ने “शर्मनाक” करार दिया।
जिला अध्यक्ष विनोद टांगरी और उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष आयुष पहलवान ने विशेष रूप से श्री खेड़ा से नेतृत्व करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुमित खेड़ा का सक्रिय नेतृत्व शहर की समस्याओं को हल करने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान सुमित खेड़ा (राष्ट्रीय अध्यक्ष) डॉ. साजिद अली (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) विनोद टांगरी (जिला अध्यक्ष) दुर्गेश कुमार शाह (जिला महामंत्री) आयुष पहलवान (युवा प्रदेश अध्यक्ष) समाजसेवी: तरुण शर्मा, गुरप्रीत सिंह, नीरज खेड़ा, विजय टांगरी, आजम खान, दीपेश पहलवान, रणवीर सिंह, वसीम पहलवान, सनी अरोड़ा, और अन्य। बैठक में दर्जनों युवाओं की उपस्थिति ने संगठन के प्रति उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाया। RNJD ने स्पष्ट किया कि वे शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री खेड़ा ने अपने संबोधन में कहा, “मैं शहरवासियों की हर समस्या को अपनी आवाज दूंगा और हम सब मिलकर एक बेहतर शहर का निर्माण करेंगे।”




