Uncategorized

भोकरहेड़ी में हुआ समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम

भोकरहेड़ी में हुआ समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम

पीडीए के अधिकारों की आवाज़ उठाते रहेंगे.जिया चौधरी
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी का पीडीए चर्चा कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी अजय कुमार द्वारा अपने आवास कस्बा भोकरहेड़ी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन समाजवादी पार्टी के सैक्टर प्रभारी काजी अफजल द्वारा किया गया।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पिछड़े दलित अल्पसंख्यक व जिस पर जहां भी अत्याचार व अधिकारों का हनन है वहीं पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उनकी आवाज उठाने संघर्ष के लिए आगे रहेंगे। जिया चौधरी ने कहा कि पीडीए चर्चा कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अजय कुमार ने कहा कि सरकार की तानाशाही भ्रष्टाचार,अधिकारों के हनन पर समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी है।
उन्होंने कहा कि दमन अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में सपा नेता इमलाक प्रधान विधानसभा उपाध्यक्ष राजनीश यादव,ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह पाल,विधानसभा मीडिया प्रभारी इसरार अंसारी,नगर अध्यक्ष डॉ अलीशेर अंसारी,सपा नेता सर्वेंद्र राठी प्रधान,हनी समाहत, राशिद मलिक,अंजार अब्बासी,जुबेर अंसारी, विनीत सहरावत, लोकेश कुमार,जोगेंद्र सिंह, संजीव कुमार,आबाद सिद्दीकी,ब्रह्मपाल,पूरन सिंह,देवराम भगत, इमरान अली शाहनवाज सोनू प्रजापति सचिन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *