Uncategorized

समाजवादी पार्टी ने मनाई छत्रपति साहू जी महाराज जयंती

समाजवादी पार्टी ने मनाई छत्रपति साहू जी महाराज जयंती

मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार राजर्षी छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर हर्षौल्लास से मनाई गई।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि छत्रपति साहू जी महाराज कोल्हापुर रियासत के शासक थे।
उन्होंने अपने शासनकाल 1894 से 1922 तक शिक्षा व सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण कार्य किए तथा नौकरी व शिक्षा संस्थाओं में आरक्षण सर्वप्रथम इनके द्वारा शुरू किए गए थे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके ऐतिहासिक योगदान पर नमन करते हुए उनकी जयंती हर्षौल्लास से मना रही है।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी जिला उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन चौधरी ओमपाल सिंह,सपा नेता सत्येंद्र पाल सपा नेता हनीफ इदरीसी,जोगेंद्र सैनी,मौ० मेंहदी,शादाब राणा, गजेंद्र सिंह,काजी सरफराज सहित अनेक पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उनके ऐतिहासिक योगदान पर विचार प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *