Uncategorized

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कंपनी बाग में आयोजित पांच जून से चल रहे योग दिवस सप्ताह कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु की उपस्थिति ने कार्यक्रम को बनाया विशेष

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कंपनी बाग में आयोजित पांच जून से चल रहे योग दिवस सप्ताह कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु की उपस्थिति ने कार्यक्रम को बनाया विशेष


रुड़की।क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने योग को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझाने के लिए एक अच्छा प्रयास किया है।योगाचार्य लोकेश गुप्ता,अंकित शर्मा,संजय शर्मा,अनीश राणा ने योग के फायदों के बारे में जानकारी दी और लोगों को योग से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों ने निश्चित ही योग के महत्व को समझा होगा और अपने जीवन में इसका पालन करने के लिए प्रेरित हुए होंगे।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” के बारे में जानकारी दी और लोगों को योग के प्रति आकर्षित करने के लिए एक अच्छा संदेश दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू सैनी,मंगलेश प्रजापति,सत्यपाल सिंगर,साक्षी सैनी द्वारा सभी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *