Uncategorized

शिव चौक पर “योग समावेश” कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन

शिव चौक पर “योग समावेश” कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन

मुजफ्फरनगर
शहर के शिव चौक पर आज “योग सप्ताह” के अंतर्गत “योग समावेश” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंडलायुक्त अटल कुमार राय के आदेश और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में डॉ. राजीव कुमार द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों और नागरिकों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियां जोरों पर
21 जून को मनाए जाने वाले “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है। इस अवसर पर 10 अनोखे सिग्नेचर इवेंट्स—योग संगम, योग बंधन, योग पार्क, योग समावेश, योग प्रभाव, योग कनेक्ट, हरित योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुंभ, और संयोग—आयोजित किए जाएंगे।

योगाभ्यास और जागरूकता सत्र
आयुष विभाग की पूनम वर्मा ने उपस्थित लोगों को योग दिवस के महत्व से अवगत कराया। योगाचार्य सुरेंद्र मान ने योगाभ्यास कराकर सभी को स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दी। डॉ. राजीव कुमार ने “अष्टांग योग” और 10 सिग्नेचर इवेंट्स की विस्तृत जानकारी साझा की।

आयोजकों का सहयोग और आभार
कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग मुजफ्फरनगर, इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर कमेटी, आईएनओ, और एनआईएच के सहयोग से हुआ। इंडियन योग एसोसिएशन के जिला समन्वयक प्रवेंद्र दहिया ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने सभी से अपील की, “योग करें, निरोग रहें!” यह कार्यक्रम योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *