Uncategorized

अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। लकसर एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों / संदिग्ध व्यक्तियों सामाजिक तत्वों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह कोतवाली लक्सर रविंद्र चौहान कोतवाली लकसर, गौरव कुमार कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा लक्सर थाना क्षेत्र से रात्रि चेकिंग के दौरान अभियुक्त आरिफ पुत्र खलील निवासी ग्राम टोडा जलालपुर थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की जिला हरिद्वार को एक अदद नजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रात्रि के समय आरिफ पुत्र खलील को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह रात्रि में दुकानों / खोके का ताला सटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता है, और अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखता है को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरोध कोतवाली पर मु०अ० स० 619 / 25 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम मैं अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *