चिरमिलाती गर्मी में नगर पंचायत लंढोरा चैयरमैन ने राहगीरों को पिलाया मिठा शरबत।
लण्ढौरा नगर पंचायत लण्ढौरा चैयरमैन ने गाधारौना रोड पर सभी राहगीरों के लिए मीठे शरबत का इंतजाम किया। जिसमें तेज धूप में आने जाने वाले राहगीरों को चैयरमैन मोहम्मद नसीम ने खुद रोड पर खड़े होकर अपने हाथों से राहगीरों को मिठा शरबत पिलाया। जिससे राहगीरों को काफी सुकून मिला।मौ0 नसीम ने कहा इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं है ईश्वर ने मुझे इंसानियत कि खिदमते ख़ल्क़ करने का मौका दिया है और मैं सदा इंसानियत की खिदमत करता रहूंगा। उन्होंने कहा मैं अल्लाह से दुआ करता हूं अल्लाह ताला रहमत की बारिश अता फरमाए। वही राहगीरों का कहना है मोहम्मद नसीम ऐसा चैयरमैन है जो लंढोरा के विकास के लिए गंगा बहा देंगे। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद सलीम, सभासद फरमान, पूर्व सभासद नूरु, तालिब, इकबाल मास्टर, मोहब्बत मास्टर, डॉक्टर आसिफ, अब्दुल मन्नान, मुजस्सम, आदि लोग मौजूद रहे।




