संयुक्त मोर्चा की टीम ने टीएसआई से की मुलाकात, ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग
मुजफ्फरनगर
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के निर्देशन में अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष इंतजार अंसारी ने टीएसआई इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की। चालकों के हित में ठोस कदम उठाने की अपील की गई। मीटिंग में मौजूद
व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिलाल आढति
शाहिद राजा जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अंसारी, मोहम्मद परवेज संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम मंसूरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर से शराफत खान की रिपोर्ट




