शहीदों के सरताज़ गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस लगाया ठंडे शरबत का छबील, हजारों राहगिरों ने शरबत चखा
मुज़फ्फरनगर। शहीद बाबा दीप सिंह जी युथ फाउंडेशन ( जागदी ज़मीर मोर्चा ) की और से शहीदों के सरताज़ गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष में 13 दिन से लगातार मुज़फ्फरनगर में अलग-अलग जगहा ठंडी शरबत की छबील लगाई गयी। आज 13 दिवसीय कार्यक्रम का समापन श्री मदनसन स्वीट्स के पास ठंडे शरबत की छबील लगा कर किया। इस दौरान हजारों राहगीरों ने ठंडा शरबत पिलाकर प्यास बुझाई और यूथ फाउंडेशन के जनमानस हित में किए गए कार्यों को सराहा। संस्था के अध्यक्ष हनी सेखों ने बताया कि लगातार हम सामाजिक और धार्मिक कार्य करते रहता है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी से गुरु जी के बलिदान से शिक्षा लेने की अपील करते हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपना बलिदान दिया हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए और जरूरत पड़ने पर अपना बलिदान भी देने के लिए हमें तैयार रहना चाहिए। इस दौरान समापन कार्यक्रम में मुख्य रुप से चेयरमैन – हनी सेखों, प्रेजिडेंट – गुरजीत सिंह, सेक्रेटरी – जीतेन्दरपाल सिंह ( jp), बन्नी सेखों, हरजीन्दर शीरा, शमी, अवतार सिंह, दीपक पंगाल, परनीट सिंह, विशालदीप सिंह, झांसी की रानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विक्की चावला, सिडक खुराना, आदित्य खुराना, संजय गौस्वामी, पम्मी, चीनू, दिवंश नारंग,पारस, पुलकित अग्गरवाल, आकाश, गगन, जसप्रीत सिंह ( हनी ), देवेंदर सिंह ( लकी ), सेहजप्रीत सिंह, श्याम नारंग, मोनू, राहुल बजाज और भी मुख्य रुप से रहे।
वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह
इस्तकार अब्बासी की रिपोर्ट




