Uncategorized

बहादराबाद,,। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में ज्वालापुर विधान सभा क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर तथा भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

बहादराबाद,,। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में ज्वालापुर विधान सभा क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर तथा भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन करना था, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना भी था।
यात्रा की शुरुआत ब्लॉक मुख्यालय बहादराबाद से शुरू होकर धनौरी रोड पर शिव विहार कालोनी पर समाप्त हुई।,जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”,”वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में पर्यटन समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जगदमनि ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का वह गौरवशाली अभियान है।जिसने देश की सीमाओं की रक्षा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और सैनिकों के त्याग से प्रेरणा लें।
उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य को सम्मान देना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है।
उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है और देश के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है। कहा कि यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने का एक प्रेरक माध्यम है।पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। इनके शौर्य और प्रक्रम पर सभी भारतीयों को गर्व है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपरेश सिंदूर की मर कभी नहीं भूल पाएगा।
इस अवसर पर ,ज्वालापुर पूर्वी अध्यक्ष प्रताप प्रधान, पश्चिमी अध्यक्ष रीना सैनी, बुग्गावाला अध्यक्ष अश्वनी कांबोज, कार्यक्रम संयोजक हितेश चौहान, उप प्रमुख उद्यम सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष विनय चौहान ,शिवम चौहान, सुशांत चौहान, प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल, अनुज चौहान, राजबीर किलानिया, सुधीर सैनी, झबल सिंह, सुमित , सुखवीर ,अभिनंदन, राजेश शर्मा, मंजू रानी, मानसी भार्गव,पवन चौहान, नरेंद्र सैनी, संदीप सैनी, वीरेंद्र सैनी, अनुज शर्मा, अजय शर्मा, अमरीश सैनी, सेवाराम भारती, साहब सिंह सैनी, शाहरुख, विजय सैनी
सतीश सैनी, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *