Uncategorized

रुड़की में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, रेट्रो साइलेंसर और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई

रुड़की में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, रेट्रो साइलेंसर और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई

रुड़की: शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम ने रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, बिना हेलमेट, तीन सवारी व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे मामलों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की।

इस अभियान के तहत उन बुलेट चालकों पर भी कार्रवाई की गई जो पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।

उपनिरीक्षक मनोज कुमार के साथ इस अभियान में उनके सहयोगी ट्रैफिक पुलिसकर्मी राहुल गुर्जर, अख्तर अली और प्रवेश कुमार भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई।

ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *