Uncategorized

रक्तदान एवं निःशुल्क जाँच शिविर का हुआ आयोजन l

रक्तदान एवं निःशुल्क जाँच शिविर का हुआ आयोजन l

बहादराबाद मोक्षक मैटरनिटी होम एंड ट्रामा सेंटर बहादराबाद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनुभवी डॉक्टरों ने मरीज की निशुल्क जांच की और उन्हें उपचार के लिए दवाइयां दी। मां गंगा जगजीतपुर ब्लड बैंक को 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। 150 से ज्यादा लोगों की हड्डियों की मशीन से जांच की। रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। सभी यूनिट एकत्रित कर मां गंगा ब्लड बैंक को मुहैया कराई गई। डॉ. दीपिका यादव ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। थैलीसीमिया बड़े सर्जरी जैसे जरूरतमंदों के अलावा सड़क दुर्घटना से पीड़ित लोगों को भी रक्त की जरूरत होती है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिंदगी बच सकती है। कहा कि रक्तदान के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोंगों में रक्तदान के प्रति जागरुकता लाना है। डॉ. केएस राणा ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नही है। समाज हित में कार्य करने से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। युवा पीढ़ी समाज में स्थापित किए गए आदर्शों को अगली पीढ़ी तक ले जाती है। उन्होंने सभी रक्त वीरों से कहा कि समाज हित में किए गए कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाते है। इस दौरान संजय कुमार भारती, पवन द्विवेदी, राहुल कुमार, दक्ष चौधरी, नितिन कुमार, ज्योति, सुनैना, आशा, स्वाति, शिखा, ईशा, अभिषेक, तनु, सुनंदा, माला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *