कत्थक कार्यशाला का शुभारंभ
आज दिनांक 21 मई को बिरजू महाराज कथक संस्थान लखनऊ द्वारा एक कत्थक कार्यशाला का आयोजन

डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है जिसका आज उदघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार शर्मा एवम सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना रुचि बलूनी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कला क्षेत्रों में होने वाली कार्यशालाओं के बारे में संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला।
कत्थक नृत्यांगना रुचि बलूनी ने कत्थक कार्यशाला का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा हमारी भारतीय संस्कृति बहुत प्राचीन है तथा विस्तृत भी है इसको शब्दों में बयां नही किया जा सकता, भारतीय संस्कृति का एक परिचय शास्त्रीय संगीत नृत्य एवं विभिन्न ललित कलाओं आदि के रूप में है, कत्थक नृत्य कला एक प्राचीन शास्त्रीय नृत्य कलाओं में से एक है।
सहायक प्रशिक्षक अंजू सिंह ने भी प्रशिक्षुओं ने नृत्य के विभिन्न आयामों से परिचय कराया।
इस कार्यशाला में कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न छात्र छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमे बहुत बारीकी से अध्यन कराया गया , जिसमे तेजस,तालिब, सफिया, इलमा खान,,अनुष्का, आयुषी सैनी, इल्मा,आदि छात्र छात्राओं ने कत्थक की बारीकियां सीखी , विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और रुचि बलूनी की कला साधना की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने किया आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा जी ने दिया।




