Uncategorized

लक्सर पुलिस द्वारा10.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार।

लक्सर पुलिस द्वारा10.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार। लकसर ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु व नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देश जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी कोतवाली लक्सर, प्रदीप कनौजिया कोतवाली लक्सर, महेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान लक्सर क्षेत्र के गांव जौनपुर निवासी नाजिम को 10.33 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *