हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने अचानक एक बड़ा सत्यापन अभियान चलाकर क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध और बिना पहचान वाले लोगों पर शिकंजा कस दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।
बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन पूरी तरह गुप्त रखा गया था और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एकसाथ कई स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, ढाबा कर्मचारियों और सड़क किनारे कार्य कर रहे लोगों की गहन जांच की गई।
हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ती हलचल और कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की। स्थानीय प्रशासन अब किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहता, चाहे वो सुरक्षा हो या रहवासियों की जानकारी।
इस कार्यवाही में पुलिस ने
85 व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया गया 10 चालान 81 पुलिस एक्ट के तहत, ₹2500/- वसूली 7 चालान 83 पुलिस एक्ट के तहत, ₹70000/- का संयोजन शुल्क 20 वाहन चालकों पर MV Act के तहत कार्रवाई, ₹10000/-की वसूली की l
पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि अब थाना क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना पहचान और सत्यापन के नहीं रह सकता। यदि कोई किरायेदार, बाहरी मज़दूर या दुकानों में काम करने वाला व्यक्ति बिना सूचना के रह रहा है, तो मकान मालिक या दुकान स्वामी को भी जवाबदेह बनाया जाएगा।
स्थानीय लोगों से अपील
पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है कि वे अपने आसपास रह रहे लोगों की पहचान व सत्यापन संबंधित जानकारी थाना पुलिस को समय पर दें।
“सुरक्षा सभी की ज़िम्मेदारी है, चुप रहना अब खतरे को न्योता देना है।” – पुलिस अधीक्षक
अगर आप भी अपने मोहल्ले या क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति को बिना जानकारी रह रहे देखें, तो तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। ज़िम्मेदारी दिखाएं, सुरक्षित माहौल बनाएं।




