Uncategorized

पिरान कलियर। नगर पंचायत इमली खेड़ा श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक श्यामा किशोरी ने क्रूम अवतार भरत चरित्र अजामिल की कथा सुनाई।

पिरान कलियर। नगर पंचायत इमली खेड़ा श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक श्यामा किशोरी ने क्रूम अवतार भरत चरित्र अजामिल की कथा सुनाई। इमलीखेड़ा प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में देवी श्यामा किशोरी ने कहा कि क्रूम अवतार, भरत ओर अजामिल की कथाएं मुख्य रूप से उनकी भक्ति, तपस्या ओर जीवन की अंतिम यात्रा के बारे में हैं। भरत एक राजा थे जो अपने कठोर तप और भगवान की भक्ति के लिए जाने जाते थे। जबकि अजामिल एक ब्राह्मण थे जो जीवन में पापों में लिप्त रहने के बावजूद मोक्ष प्राप्त करने में सफल हुए।उन्होंने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए कथा श्रवण करने से जन्मों का पाप कट जाता है।भक्ति में दिखवा नही होना चाहिए।कहा कि कोई कितना भी पापी क्यों न हो भगवान के नाम के सहारे मोक्ष प्राप्त करता है। इस मौके पर पंडित कृष्णानंदन अवस्थी,पंडित विपिन गौतम , रामनाथ ,विजयपाल,रविंद्र प्रजापति,पप्पू कश्यप,ऋषि शर्मा,विनोद ,जोनी शर्मा,सुनील शर्मा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *