Uncategorized

हीरो मोटो कॉर्प कर्मचारी संघ, सिडकुल जिला हरिद्वार (संबद्ध: भारतीय मजदूर संघ)की आम सभा बैठक संपन्न l

हीरो मोटो कॉर्प कर्मचारी संघ, सिडकुल जिला हरिद्वार (संबद्ध: भारतीय मजदूर संघ)
की आम सभा बैठक संपन्न l

श्रमिक जागरूकता व संगठनात्मक एकता का सशक्त संदेश l
गंगा फार्म हाउस, बहादराबाद, हरिद्वार में हीरो मोटो कॉर्प कर्मचारी संघ की आम सभा बैठक एक भव्य, अनुशासित और प्रेरणास्पद वातावरण में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नरेश बंसल, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल व अन्य वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इसके उपरांत हजारों श्रमिकों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही, जिन्होंने संगठन की शक्ति और एकजुटता का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि माननीय नरेश बंसल , राज्यसभा सांसद, उत्तराखंड ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रवादी, गैर-राजनीतिक संगठन है जो देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमर वचनों “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को दोहराते हुए भारतीय मजदूर संघ की “राष्ट्र प्रथम” प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी बी एम एस की भूमिका की प्रशंसा कर चुके हैं। श्री बंसल ने प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल की कर्मठता को विशेष रूप से रेखांकित किया तथा सिडकुल हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश में संगठन के प्रभावी कार्यों की सराहना की। उन्होंने एंकर व पैनासोनिक कंपनियों में श्रमिक समस्याओं के समाधान में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका को भी सराहा।

विशिष्ट अतिथि देवेंद्र बिष्ट , अध्यक्ष, ओएनजीसी ऑफिसर एसोसिएशन, देहरादून एवं राष्ट्रीय फुटबॉल कोच ने संगठन को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बैठक की अध्यक्षता सुमित सिंघल , अध्यक्ष, हीरो मोटो कॉर्प यूनियन एवं प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल संघर्ष नहीं, समाधान में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि सिडकुल हरिद्वार में श्रमिकों के शोषण के विरुद्ध संगठन मुखर होकर कार्य कर रहा है, और ठेंगड़ी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन पूरे प्रदेश में अनुकरणीय कार्य कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि श्रमिकों की एकता और संगठन ही उनके अधिकारों का सबसे बड़ा बल है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अजयकांत शर्मा ने कहा कि श्रमिकों को संगठनात्मक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए।

विशिष्ट उपस्थिति में वरिष्ठजनों में धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय मंत्री, राज्य कर्मचारी महासंघ
अनिल मोरया, उपाध्यक्ष, भेल हीप यूनियन, नवनीत सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ,टंकार कौशल, प्रदेश महामंत्री, राज्य कर्मचारी महासंघ, हीरो मोटो कॉर्प यूनियन से सक्रिय रूप से उपस्थित साथियों में अतुल चौधरी, चिरंजी लाल, दिनेश, भरत, पुंडीर, शोभन, मनमोहन, नरेश, मनीष कंडवाल, राजेन्द्र सेमवाल, जितेन्द्र भंडारी, संदीप, मनीष, मनोज, नीरज, महेश, आलेख, अजीत, अनिल, अभिषेक, सुनील, संजय, अभिषेक सहित अनेक समर्पित श्रमिक साथी शामिल रहे।

बैठक में सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा, उद्योगों में श्रमिक सहभागिता, तथा संगठनात्मक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ। यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि श्रमिक चेतना का जन-जागरण थी।

हीरो मोटो कॉर्प कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, श्रम सम्मान व राष्ट्र निर्माण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *