जिलाधिकारी ने नगर पंचायत पुरकाजी में बने कंपोजिट विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
——————————————————— मुजफ्फरनगर 14 मई 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने आज नगर पंचायत पुरकाजी में स्थित कंपोजिट विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय में बने स्मार्ट क्लासों को देखा । कंपोजिट विद्यालय में 75 इंच के कई कक्षाओं में बने स्मार्ट बोर्डो को भी देखा। उन्होंने क्लास रूम में पढ़ रहे हैं छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के विषय में भी जानकारी ली, जिस पर छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को अवगत कराया मैम द्वारा अच्छे से पढ़ाया जाता है।,जिलाधिकारी ने स्मार्ट बोर्ड स्क्रीन पर पढ़ाई करने वाले बच्चों और शिक्षिकाओं से भी जानकारी की,शिक्षिकाओं ने जिलाधिकारी को स्मार्ट बोर्ड स्क्रीन पर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराए जाने से अवगत कराया । उन्होंने बताया कि विद्यालय में 861 बच्चों पंजीकृत है, और कक्षाओं मे छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास और व्यवस्थाओं फर्नीचर व साफ सफाई को देखकर खुश हुए । उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखकर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं तथा चेयरमैन पुरकाजी की प्रशंसा किया। उन्होंने अध्यापक अध्यापिकाओं से कहां की छात्र-छात्राओं को और भी बेहतर ढंग से पढ़ाया जाए तथा पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी जानकारी दी जाए । उन्होंने कहा कि सभी नगर पंचायतों में ऐसे काम करने चाहिए ये विद्यालय एक आदर्श विद्यालय है, इसी तरह अन्य विद्यालय भी आदर्श विद्यालय बनाएं जाएं। जिलाधिकारी को चेयरमैन पुरकाजी ने आश्वासन दिया कि अन्य सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड देकर सरकारी विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालय बनाएंगे । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं, चेयरमैन पुरकाजी आदि मौजूद रहे।




