शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु , संदिग्ध व्यक्तियों असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देश जारी किया था। जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम में कर्मवीर सिंह कोतवाली लक्सर, शूरवीर सिंह कोतवाली लक्सर, रविंद्र सिंह कोतवाली लकसर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों बाबूराम पुत्र जयपाल निवासी सीधडू थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 56 वर्ष व सुमित पुत्र बाबूराम निवासी सीधडू थाना कोतवाली लकसर जिला हरिद्वार उम्र 30 वर्ष को लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर 170 बी०एन०एस०एस० अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




