पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 12 मोबाइल फोन किए बरामद। लकसर पुलिस मुख्यालय स्थल से मोबाइल फोन चोरी होने, खोय जाने पर बरामदगी हेतु सी०ई०आई० आर० पोटल का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम करने हेतु निर्देश जारी किया था, जिनके निर्देश पर उक्त पोर्टल के संचालन हेतु हे०कानि० विनोद कुमार के निर्देश निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई, टीम द्वारा थाने पर मोबाइल फोन मिसिंग / चोरी की रिपोर्ट पर लक्सर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर सी०ई०आई०आर० पोर्टल पर प्रयास करते हुए परिणाम स्वरुप थाना क्षेत्र में गुम हुए 12 फोन कीमत 1,84100 रुपए को उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पंजाब से बरामद किए गए।




