Uncategorized

अवंतीपोरा एयरबेस के आसपास बंद रहेंगे स्कूलपाकिस्तान एल ओ सी पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। इस बीच कश्मीर स्कूल शिक्षा कश्मीर के निदेशक ने आवंतिपोरा एयरबेस के आसपास के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को एहतियात के तौर पर 9 और 10 मई को बंद रखने का आदेश दिया है।

अवंतीपोरा एयरबेस के आसपास बंद रहेंगे स्कूल
पाकिस्तान एल ओ सी पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। इस बीच कश्मीर स्कूल शिक्षा कश्मीर के निदेशक ने आवंतिपोरा एयरबेस के आसपास के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को एहतियात के तौर पर 9 और 10 मई को बंद रखने का आदेश दिया है।

‘पाकिस्तान ने धार्मिक स्थलों को बनाया निशाना’, बोले विदेश सचिव विक्रम मिसरी
विदेश सचिव (ऑपरेशन सिन्दूर लाइव) बोले, ”हमारे ऊपर आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया, यह बेबुनियाद है। हमने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। कल पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पूंछ में गुरुद्वारे को निशाना बनाया। पाकिस्तानी के हमलों में अब तक 16 आम नागरिकों की मौत हुई है। पाकिस्तान की ओर से जो एक्शन लिया जा रहा है. वो उकसाने वाला है। हम जवाब दे रहे हैं।”

भारत ने जम्मू-कश्मीर के सलाल डैम के तीन गेट खोल दिए हैं। चिनाब नदी पर रियासी में सलाल डैम बना हुआ है। भारत के पानी छोड़ने से पाकिस्तान के कब्जे वाले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बाढ़ आने की संभावना बन गई है जम्मू संभाग में हुई तेज बारिश के बाद रामबन के बगलियार बांध के गेट्स भी खोले गए हैं। बीते दिनों भी पाकिस्तान में बाढ़ के हालात हो गए थे।

पाकिस्तान सुपर लीग होगा कैंसिल (इंडिया पाकिस्तान न्यूज़)
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट के अनुसार आज गुरुवार सुबह रावलपिंडी (रावलपिंडी) क्रिकेट स्टेडियम के पास एक ड्रोन क्रैश हुआ जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस बार भारत ने रावलपिंडी स्टेडियम को अपना निशाना बनाया और उसके परखच्चे उड़ा दिए। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि पूरा स्टेडियम तबाह हो गया जैसे ही वहां के आम लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो वहां हड़कंप मच गया।

पाकिस्तान पर एक्शन के बाद चीन का बयान आया है
पाकिस्तान पर भारत के एक्शन के बीच चीन का बड़ा बयान आया है। चीन ने कहा है कि हम सभी प्रकार के आतंक के खिलाफ हैं। चीन ने भारत से शांति बहाल करने की अपील की है।

ऑपरेशन सिन्दूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान
आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आर्म्ड फ़ोर्सस ने कल जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है उसके लिए बधाई देता हूं।

पाकिस्तान की हमला करने की कोशिश नाकाम (इंडिया पाकिस्तान लाइव)
पाकिस्तान (इंडिया अटैकेड पाकिस्तान) की हमला करने की कोशिश नाकाम होने के बाद अब पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। लाहौर, कराची और इस्लामाबाद के एयरपोर्ट के पास का इलाका खाली करवाया जा रहा है। इन एयरपोर्ट्स को सिविल इस्तेमाल के लिए बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *