देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आ रहे हैं। चार धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर सामने आ रही है। एक गंभीर रूप से घायल बताया गया है। बचाओ और राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम लगी हुई है। इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए हर संभव सहायता मदद का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह उत्तरकाशी से एक दुखद खबर सामने आई है। बताया गया है कि उत्तरकाशी गगनानी में सुबह सवेरे एक हेलीकॉप्टर अचानक से क्रैश होकर ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हेलीकॉप्टर के क्रैश हो जाने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायलों और मृतकों को बाहर निकलने का काम किया। बताया गया है कि यह हेलीकॉप्टर देहरादून के सहसधारा हेलीपैड से चार धाम यात्रियों को लेकर यमुनोत्री के लिए निकाला था। बताया गया है कि हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे जिनमें एक महिला भी शामिल थी। हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से 6 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है जबकि एक गंभीर घायल बताया गया है। रेस्क्यू टीम ने घायल को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया है। चार यात्री मुंबई और दो यात्री आंध्र प्रदेश के बताए गए हैं। हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने के बाद हेली सेवा अभी रोक दी गई है।
घायल का विवरण –
1- मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्रा प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।
मृतकों का विवरण
1 – विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
2 रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
3- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
4- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
5 – कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
6 – वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्रा प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।
पुलिस/ sdrf/ राजस्व विभाग द्वारा मृतकों को सड़क तक रेस्क्यू किया जा रहा है। दृष्टिगत




