Uncategorized

लक्सर में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की जनसमस्या।

लक्सर में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की जनसमस्या।
लक्सर में आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें जिला अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने आम जनकी समस्याओं को सुना है आज तहसील दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर सख्त नजर आए राजस्व विभाग के कर्मचारियों को कोई जवाब तहसील दिवस में नहीं दे पाए और बगले झाकते रहे सबसे ज्यादा शिकायत राजस्व विभाग पैमाइश के संबंध में आई जिसमें जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज तहसील दिवस में 97 शिकायत आई है जिसमे सबसे ज्यादा शिकायत राजस्व विभाग पैमाइश के संबंध में आई है उससे अलग नगर पालिका पेजल विभाग आदि की भी शिकायत आई है उन्होंने सख्त लहजे में कहा मुझे लक्सर तहसील में ज्यादातर लापरवाही करने वाले कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई अपने काम में लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें वह अपने आप ही सुधर जाएगा उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत आई है वह संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों को भेज दी गई है और सभी को निर्देशित किया गया है कि जो भी शिकायत आई है उन शिकायतो का जल्दी से जल्दी निस्तारण करें उन्होंने अधिकारियों को यह आदेश दिए की अगर कोई अपने काम में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें दूसरे कर्मचारी अपने आप ही सुधर जाएंगे आज तहसील दिवस में सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *