Uncategorized

लक्सर पुलिस ने ट्रक चोर धर दबोचा चुराया गया ट्रक किया बरामद।

लक्सर पुलिस ने ट्रक चोर धर दबोचा चुराया गया ट्रक किया बरामद। लकसर जोगिंदर निवासी बनेड़ा जाट शामली उत्तर प्रदेश द्वारा शुगर मिल लक्सर से दिनांक 23.4.2025 को 12 टायर ट्रक चोरी होने के संबंध में तहरीर दी थी। जिसकी शिकायत पर थाना लक्सर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसएसपी हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुए। घटना के अनावरण हेतु निर्देश जारी किया गया था,जिस पर लक्सर पुलिस द्वारा पुलिस टीम में बनाकर क्षेत्र में लगातार निगरानी पतासी पतारसी सुरागऱसी करते हुए घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुट्रेज चेक करते हुए, लक्सर से बिजनौर की ओर जाते हुए जानकारी प्राप्त की गई, जिसमे ट्रक को दो व्यक्ति द्वारा चोरी करने के तथ्य प्रकाश में आए, और यह जानकारी भी मिली कि चोरों ने ट्रक की नंबर प्लेट हटाकर बिना नंबर के उक्त ट्रक को इस्तेमाल किया जा रहा था, टीम द्वारा लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 2.5.2025 को ग्राम कलसिया से बिजनौर की तरफ जाते समय डुबानपुरी से कलसिया जाने वाले तिराहे से ट्रक को बरामद कर एक आरोपी को विरासत में लिया गया, पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपने एक अन्य साथी से मिलकर ट्रक चोरी करने का जुल्म स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों दोस्त थाना जसपुर क्षेत्र व रामपुर उत्तर प्रदेश क्षेत्र से ट्रक चोरी कर घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं चोरी किए गए ट्रक का इस्तेमाल करने के पश्चात कबाड़ी को बेचकर धन कमाते थे पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है लक्सर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मु०अ०स० 440/25 धारा 303 (2) 317(2)B. N. S. मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त यासीन उर्फ सलीम पुत्र नौशह अली निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना पटवारी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उमर 58 वर्ष को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मचारी गण राजीव रौथान, मनोज गैरोला, विपिन कुमार, रंजीत नौटियाल, विनोद कुणडियाल, मोहन खोलिया, रियाज अली, मनोज शर्मा, ध्वजवीर सिंह आदि पुलिस कर्मचारी गण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *