Uncategorized

राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में डेवलपमेंट कंसोर्टियम द्वारा IFP शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित l


राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में डेवलपमेंट कंसोर्टियम द्वारा IFP शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित l
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और कक्षा में शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से आज डेवलपमेंट कंसोर्टियम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर में इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल (IFP) के उपयोग पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को IFP सिस्टम के प्रभावी संचालन और शिक्षण प्रक्रिया में इसके समावेशन के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि कैसे यह तकनीक कक्षा में बच्चों की भागीदारी को बढ़ाने और उनके सीखने के स्तर में सुधार लाने में सहायक हो सकती है।
इस कार्यशाला में बहादराबाद ब्लॉक के 6 राजकीय विद्यालयों से अध्यापक और छात्रगण भी मौजूद रहे।
डेवलपमेंट कंसोर्टियम की टीम से अतुल आज़ाद, गरिमा पांडेय और अजय कुंडू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया और उन्हें IFP के व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे एक सकारात्मक पहल बताया और कहा कि इस तरह की तकनीकी जानकारी उन्हें शिक्षण कार्य में और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगी
“यह प्रशिक्षण हमारे लिए एक नई दिशा प्रदान करता है। अब हम तकनीक के सहारे छात्रों को और अधिक प्रभावशाली तरीके से पढ़ा पाएंगे,” — दिनेश कुमार (सहायक अध्यापक) राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर-प्रथम।
डी0सी0 टीम ने इस कार्यक्रम के लिए खंड शिक्षा अधिकारी श्री बृजपाल सिंह राठौर जी और सभी अध्यापक गण का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से यह कार्यशाला संभव हो पाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *