Uncategorized

युवाओं की नसों में जहर घोलने वाला कैमिस्ट को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

युवाओं की नसों में जहर घोलने वाला कैमिस्ट को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लक्सर ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सफल बनाने के हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी को अवैध शराब, स्मैक,चरस आदि तस्करों की धर पड़ हेतु अभियान चलाने के निर्देश जारी किया था, जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमे उ० नि० विपिन कुमार कोतवाल लकसर अ०उ०नि० रंजीत नौटियाल कोतवाली लकसर, कनि० किशोर नेगी कोतवाली लकसर, कानि० राजेंद्र चौहान कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम में गठित की गई, टीमों द्वारा संघन चेकिंग की गई तथा सुराग्शी पताऱसी की गई, दिनांक 24 4 2025 को पुलिस द्वारा केमिस्ट को 192 कैप्सूल tramadol hydrochloride Dicyclomine hydrochloride and Paracetamol capsules pingo Plus के साथ लकसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रवेश पुत्र राधेश्याम निवासी करणपुर थाना कोतवाली खानपुर जिला हरिद्वार 192 नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा संख्या 450 / 24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *