युवाओं की नसों में नशा घोलने वाला नशा तस्कर चढा लक्सर पुलिस के हत्थे। लकसर नशीले पदार्थ की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिये लक्सर पुलिस की सक्रियता से मिली कामयावी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,
भारी मात्रा में Dicylomine Hydrochloride Tramadol Hydrochloride and Acetaminophes Capsules कुल 72 वजन 27.7 ग्राम के साथ 01 व्यक्ति को लक्सर पुलिस ने धर दबोचा ।
अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिये लकसर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जा रहा है । जिसको साकार करने के लिए,
एसएसपी हरिद्वार के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीमे गठित कर पुलिस टीमो द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की गयी
पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टीव रहकर दिनाक 24.04.25 को थाना क्षेत्र में छापेमारी /चैकिंग के दौरान शेरसिंह पुत्र करणपाल निवासी खेड़ी कला कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष व्यक्ति को अवैध 72 कैप्सुल Dicylomine Hydrochloride Tramadol Hydrochloride and Acetaminophes Capsules वजन 27.7 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। पूछताछ में अभियुक्त से मिली महत्पूर्ण जानकारी
अभियुक्त शेरसिंह ने पूछने पर बताया कि मै नशे का आदि हूँ इसलिये नशीले गोलिया जहा भी मिले ले आता हूं जिसमे से कुछ बेच देता हूँ और कुछ खा लेता हूं । जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत
मु0अ0सं0 446/25 धारा 8/22 N.D.P.S. Act किया गया, गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे, १- उ0नि0 दीपक चौधरी – कोतवाली लक्सर
2-कानि0 कपिल देव-कोतवाली लक्सर
3-कानि0 जितेन्द्र नेगी –कोतवाली लक्सर




