Uncategorized

हरिद्वार पुलिस ने किया चंद घंटे में हत्या का खुलासा।

हरिद्वार पुलिस ने किया चंद घंटे में हत्या का खुलासा। “हत्या में प्रयुक्त फावड़ा किया बरामद ” लकसर दिनांक 21.4.2025 को वेदपाल पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम ओसपुर थाना कोतवाल लक्सर जिला हरिद्वार ने थाने पर तहरीर देकर बताएं कि इस्माइलपुर सुल्तानपुर गांव के बाहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के पिता सुखबीर पुत्र प्रताप उम्र 65 वर्ष से लूट की कोशिश करने का विरोध करने पर हथियार से वादी के पिता के सर पर वार कर दिया, इसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी, वादी की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना सत्यता व शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को निर्देशित किया गया, जिसके द्वारा साक्षय संकलन,पताऱसी, सुराग्शी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, राजीव रौथान प्रभारी कोतवाली लक्सर, व०उ०नि० मनोज गैरोला कोतवाली लक्सर, उ० नि० वीरेंद्र सिंह नेगी चौकी प्रभारी सुल्तानपुर लकसर, कानि० हिमांशु चौधरी कोतवाली लक्सर, कानि० जगत सिंह कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीमे गठित की गई, गठित पुलिस टीमों द्वारा मैन्युअलीं पुलिसिंग, जनता के सहयोग से घटना का खुलासा कर सम्मिलित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि नशे में होने के कारण ऱहांगीर से विवाद होने के कारण गुस्से में फावड़ा सिर पर लग गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया, गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम हनुमान उर्फ पवन उर्फ केसरी उर्फ कैलाश उर्फ कंचन पुत्र हरीश निवासी रानीखेत जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड उम्र करीब 42 वर्ष के विरोध थाना हाजा पर म०अ०सं० 436/25 धारा 309 (5) 103 बीएनएस मैं अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को निमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *