Uncategorized

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की आम बैठक का हुआ आयोजन

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की आम बैठक का हुआ आयोजन

नवीन चंद्र कुरील बने प्रांतीय अध्यक्ष तो वही पीयूष चौहान को बनाया गया प्रांतीय उपाध्यक्ष

हरिद्वार: भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की आम बैठक भगवानपुर स्थित कार्यालय के प्रांगण में आहूत की गई। आम सभा की बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया साथ ही प्रांतीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
जिसमें चुनाव की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत राजकुमार चौधरी के द्वारा पूर्ण की गई। नई कार्यकारिणी के अनुसार अध्यक्ष नवीन चन्द्र कुरील, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सैनी, उपाध्यक्ष पीयूष चौहान, अर्जुन धौनी, प्रमोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार,महामंत्री सिंटू कुमार, मंत्री सुमन, इशरत अली, बालेश, रीता, कोषाध्यक्ष सुषमा देवी, संगठन मंत्री मंसूर अली, प्रचार मंत्री राजकमल, मीडिया प्रभारी धीर सिंह, कार्यालय मंत्री अरविन्द कुमार तथा 15 सदस्य कान्ति, सुनील सिंह, असलम,जाबीर, सोमपाल, नरेशराम, किशन राय, अखलास, ममता, किरण प्रकाश, अरविन्द सिंह, फिरोज, चरण सिंह, गणेश आर्या, संदीप थपलियाल ।
सभा के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी के द्वारा सभी को चुनावी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए निष्पक्ष चुनाव कराया गया।
नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चंद्र कुरील ने बैठक में आए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बैठक की अध्यक्षता सुषमा एवं संचालन पीयूष चौहान के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *