शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार व्यक्तियों को लकसर पुलिस ने किया गिरफ्तार। लक्सर उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर लक्सर पुलिस ने देर रात तक चलाय वाहन चेकिंग में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस मुख्यालय द्वारा नशे में वाहन चलाना, ओवर स्पीड, गलत दिशा में चलना, रैस ड्राइविंग, स्टट ड्राइविंग, रेट्रो साइलेंसर, फ़रेशर हार्न के विरुद्ध अभियान चलाया जाने का निर्देश जारी किया गया, जिस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी को अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया था, जिनका जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग अभियान चला गया, जिसमें देर रात तक चेकिंग अभियान चलाने के दौरान पुलिस टीमों द्वारा चार व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया, जिनके मौके पर ही वाहन को सीज क़ी कार्रवाई की गई, तथा चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सोनीत पुत्र रूपचंद निवासी टांडा महतोली थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार, भीम सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी अकोढा कला थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, शेखर कुमार पुत्र बृजमोहन निवासी कोटेश्वर थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, ओमवीर पुत्र शेर सिंह निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, आदि व्यक्ति में गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना हाजा पर अंतर्गत धारा 185/207 एमoवीo एक्ट मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई, तथा 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 10 व्यक्तियों के चालान कर ढाई हजार रुपए संयोजक शुल्क की कार्रवाई की गई, गठित पुलिस टीम में शामिल है उप निरीक्षक कमल कांत रतूड़ी कोतवाली लकसर, उप निरीक्षक दीपक चौधरी कोतवाली लक्सर, अ० उ० नि० रंजीत नौटियाल कोतवाली लक्सर, हे० कानि० मोहन खोलिया कोतवाली लक्सर, कानि० अरुण कोतवाली लक्सर, कानि० मनोज वर्मा कोतवाली लकसर आदि पुरुष कर्मचारी गण शामिल रहे, गिरफ्तार अभियुक्त को निम्न अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




