न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार। लक्सर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों को सत प्रतिशत तमिल किए जाने हेतु, निर्देश जारी किया। जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक वीरेंद्र नेगी कोतवाली लक्सर, काo 192 अनूप पोखरियाल कोतवाली लक्सर, काo 370 हिमांशु चौधरी कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान वारंटी अकरम पुत्र अहसान अली निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को उसके मसकन पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान बताया कि पुलिस ने न्यायालय का आदेश पर वारंटी अकरम पुत्र अहसान अली निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




