आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में हवन यज्ञ और आशीर्वाद समारोह आयोजित

बहादुरपुर जट – आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हवन यज्ञ और आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं और अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा हवन यज्ञ किया गया, जिसके उपरांत सभी शिक्षकों ने बच्चों को परीक्षा में सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने इस अवसर पर छात्रों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे और किसी भी प्रकार का तनाव न लें। साथ ही, उन्होंने छात्रों को उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने से पहले प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जिसके लिए आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादुरपुर जट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे विद्यार्थियों को अब परीक्षा देने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विकास यादव, सतीश शास्त्री, अरुणा यादव, अमित चौहान, सुरेंद्र सिंह, शाहिद अली, सुभाष चौहान, वीर सिंह सहित कई अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।




